{"_id":"67312606421140cea5021bea","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-10-jmu1038-479590-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मेंढर के बैरीरख में मिला पाकिस्तानी मोर्टार शेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मेंढर के बैरीरख में मिला पाकिस्तानी मोर्टार शेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में रविवार देर शाम सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान के दौरान एक पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शेल मिला। सेना के बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर इसे नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को उपजिला मेंढर के सखी मैदान एवं डराना के मध्य में स्थित बैरीरख के जंगल में एहतियात के तौर पर आतंकियों के खिलाफ एसओजी एवं पेरा रेजिमेंट की तरफ से तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान देर शाम को सुरक्षाबलों को जंगल में पाकिस्तानी मोर्टार शेल बरामद हुआ। इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया और मोर्टार शैल को विस्फोट कर नष्ट किया गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अपना तलाशी अभियान आगे बढ़ाया।
गौरतलब है कि उपजिला मेंढर का बैरीरख क्षेत्र भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटा हुआ काफी घना जंगली क्षेत्र है। यहां आतंकवाद के दौर में आतंकियों की ओर से समय-समय पर अपने ठिकाने बनाकर सुरक्षाबलों पर हमलों को अंजाम दिया जाता रहा है।