{"_id":"66ba8ad70d6d378e450716f4","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-10-jam1006-419861-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: राइफल से गोली चलने से डीडीसी सदस्य के पीएसओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: राइफल से गोली चलने से डीडीसी सदस्य के पीएसओ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सुरनकोट तहसील में खुद की एके 47 राइफल से चली गोली से डीडीसी सदस्य सोहेल शहजाद मलिक के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. आसिफ गांव मिर्जा मोड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5ः50 बजे पीएसओ घर लौट रहा था। पांव फिसलने से वह गिर गया। इससे राइफल से चली गोली सिर में लग गई। खून से लथपथ पीएसओ नेे घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
वहीं, परिजनों ने मामले को हत्या करार देते हुए सुरनकोट-दराबा मार्ग पर प्रदर्शन किया, जो देर रात तक जारी रहा। परिजनों ने पुलिस टीम को शव उठाने नहीं दिया। देर रात जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई थी। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना देकर न्याय का भरोसा दिया। हालांकि परिजनों ने इसके बाद भी धरना नहीं उठाया।