{"_id":"636b5e88c336d324986232c3","slug":"indian-army-soldier-dies-in-accidental-fire-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: पुंछ नियंत्रण रेखा पर दुर्घटनावश चली गोली, तमिलनाडु निवासी सेना का जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: पुंछ नियंत्रण रेखा पर दुर्घटनावश चली गोली, तमिलनाडु निवासी सेना का जवान शहीद
Wed, 09 Nov 2022 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:32 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेंढर के नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर के सोनागली में अग्रिम चौकी पर तैनात 37 आरआर के सिपाही ईश्वरन की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गई। जो उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
poonch
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेंढर में नियंत्रण रेखा पर दुर्घटनावश अपनी ही बंदूक से गोली चल जाने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया। उसकी पहचान 37 राष्ट्रीय राइफल के सिपाही ईश्वरन कुमार निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोपहर बाद शहीद के शव को सैन्य सम्मान के साथ उसके पैत्रक घर रवाना किया गया। पुलिस के बुधवार सुबह मेंढर के नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर के सोनागली में अग्रिम चौकी पर तैनात 37 आरआर के सिपाही ईश्वरन की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गई, जो उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों एवं जवानों ने उसके शव को अपने चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर कानूनी कार्रवाई के उपरांत उसे उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया। उधर बीएमओ डॉक्टर परवेज अहमद खान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को सेना एवं पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन