{"_id":"60b52cdb8ebc3e14c7338c54","slug":"heavy-rainfall-problem-poonch-news-jmu2363701113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार बारिश से जिले में मोसम हुआ ठंडा,बे मोसम बरसात से किसान और बकरवाल परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार बारिश से जिले में मोसम हुआ ठंडा,बे मोसम बरसात से किसान और बकरवाल परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले भर और उसके आस पास के क्षेत्रों में घंटों तक जोरदार बारिश होने से एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया। इसके कारण लोगों को न सिर्फ घरों में पंखे बंद करने पड़े, बल्कि मोटे कपड़े भी पहनने पड़े। एक तरफ तो लोग इस मौसम का आनंद ले रहे थे, जबकि सोमवार को अचानक शुरू हुई इस बारिश से बहुत से लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ीं।
हर रोज की तरह सुबह साफ मौसम में घरों से काम के लिए निकले लोगों को दोपहर बाद मौसम की मार झेलनी पड़ी। कुछ लोग बारिश में भीगते हुए घर पहुंचे, जबकि कुछ लोग घंटों बारिश थमने का इंतजार करते हुए घरों के बाहर ही रूके रहे। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक जिले में जोरदार बारिश होने लगी जोकि देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक बदस्तूर जारी रही। इससे जिले के तापमान में भारी कमी आने से ठंड का एहसास होने लगा।
उधर, जिले में आए दिन होने वाली इस बेमौसम बारिश से गेहूं की कटाई कर रहे या मक्की और धान की बुआई करने की तैयारी कर रहे किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह आगे भी यह बेमौसम बारिश जारी रही तो इस बार उनकी फसलों को काफी नुकसान होगा। कटाई के लिए तैयार या काटने के बाद दाने निकालने के लिए रखी गेहूं की फसल बारिश से तबाह हो रही है। मक्की या धान की बुआई के लिए लोग खेतों की जुताई नहीं कर पा रहे हैं। इस बेमौसम बारिश से परेशान बक्करवालों का कहना है कि अचानक बारिश और ओले गिरने से उनकी भेड़-बकरियां बीच रास्ते में ही मर रही हैं।
विज्ञापन
बिजली गिरने से भैंस मरीं
नौशेरा। कस्बे और उसके आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बिजली कड़कने और भारी बारिश के चलते सोमवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक दोपहर में भारी वर्षा के कारण अंधेरा दिखाई देने लगा। सड़कों पर वाहन बत्ती जलाकर चल रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से उत्तम दास पुत्र गोपी चंद निवासी राजपुर, कमिला तहसील, किला दराल की दो भैंसें मर गईं। उत्तम दास ने बताया कि भैंसों से उसके घर का गुजारा होता था। बिजली गिरने से उसकी दो भैंसें मरने से लाखों का नुकसान हो गया है।
बारिश ने खिलाए सब्जी उत्पादक किसानों के चेहरे
सुंदरबनी। उपजिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश और ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश से चरनौट और इसके आसपास के क्षेत्रों के जंगलों में लगी भयानक आग भी बुझ गई। दस दिन से क्षेत्र में बारिश न होने के कारण लोग गर्मी से काफी परेशान थे, लेकिन सोमवार को हुई बारिश के बाद क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से किसानों के चेेहरों पर भी रौनक लौट आई है। सब्जी उत्पादक किसानों के लिए तो इस समय होने वाली बारिश एक वरदान है, क्योंकि इन दिनों किसानों को सब्जियों की पैदावार के लिए बहुत पानी की जरूरत रहती है। संवाद