फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   fire in poonch forest

बलनोई क्षेत्र के जंगलों में लगी आग

Thu, 25 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Thu, 25 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
fire in poonch forest

मेंढर तहसील के बलनोई क्षेत्र में कई किलो मीटर जंगलों को पीओके की तरफ  से आई आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


आग की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तैनात जवान आग पर काबू पाने में जुट गए। उधर, इस आग से कुछ क्षेत्रों में बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने की आवाजें भी ग्रामीणों ने सुनी। हालांकि आग से किसी प्रकार की क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को जिले की मेंढर तहसील में भारत पाक नियंत्रण रेखा पर स्थित बलनोई क्षेत्र में फेंसिंग के आगे अचानक जंगलों में आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र को धुएं ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग लगने के तुरंत बाद सेना के जवान आग को काबू करने में जुट गए। सूत्रों के अनुसार यह आग पीओके की तरफ  से आई है और नियंत्रण रेखा पर कुछ बारूदी सुरंग फटने की आवाजें भी सुनाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाक अधिकृत क्षेत्र में पाक सेना एवं आतंकी अकसर इस प्रकार जंगलों में आग लगाने की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं, ताकि आग की आड़ में घुसपैठ को अंजाम दे सकें।


साथ ही इस प्रकार की आग से नियंत्रण रेखा पर लगाई गई बारूदी सुरंगों के फट जाने से आतंकियों को सुरक्षित घुसपैठ का भी मौका मिल जाता है।
                                                                                                                     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed