{"_id":"4c55b0c506a1942030e8e544233571fe","slug":"familiy-came-from-pok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके से मेंढर पहुंचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके से मेंढर पहुंचा परिवार
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती जिले पुंछ की मेंढर तहसील में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पाक कोटली पंजीरा गांव से तीन लोग नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से मेंढर पहुंचे मेंढर पहुंचते ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक वृद्ध व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी रविवार रात को मेंढर पहुंचे। इससे पहले कि वे अपने पैतृक गांव सालवाह पहुंचते, पुलिस ने मोहम्मद अजीज पुत्र मकमदीन निवासी सलवाह मेंढर, उसकी पत्नी रशीदा बी और बेटी हफीजा कोशर (26) को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
तीनों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अजीज और अपनी पत्नी के साथ वर्ष 1947 में पीओके चला गया था। तब से अब तक वह वहां के पाक कोटली पंजीरा गांव में रह रहा था।
विज्ञापन
9 नवंबर को मोहम्मद अजीज ने पंजीरा के अपने घर को बेच दिया। 10 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ नेपाल पहुंचा और कश्मीर हाउस काठमांडू में ठहरा। वहां से किसी संपर्क के जरिए वे बस से दिल्ली पहुंचने में सफल रहे। 14 नवंबर को मोहम्मद अजीज अपने परिवार के साथ दिल्ली से जम्मू के लिए निकला और 15 की सुबह जम्मू पहुंच गया।
यहां से वह 15 नवंबर की शाम को मेंढर पहुंच गया। मेंढर पहुंचते ही पुलिस ने मोहम्मद अजीज, उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद अजीज की बेटी का जन्म पाक कोटली पंजीरा में ही हुआ।
पुलिस उनसे यह पता लगाने में जुटी है कि उनका अवैध तरीके से सीमा पार कर मेंढर आने के पीछे मकसद क्या है। समाचार लिखे जाने तक तीनों पुलिस कस्टडी में ही थे और उनसे पूछताछ चल रही थी।