फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   encrochment

सुरनकोट में नगरपालिका ने अतिक्रम विरोधी अभियान चलाया,दुकानों के छज्जे और पिल्लर तोड़े

विज्ञापन
encrochment
पुंछ। नगर पालिका सुरनकोट ने मुख्य बाजार और बस अड्डे के आसपास अतिक्रम विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के आगे बनाए गए दर्जनों छज्जे और पिलरों को ध्वस्त कर दिया गया। सड़क पर रखा गया सामान भी उठाया। अभियान के दौरान दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान मुमताज चौधरी, उपप्रधान संजय केसर के निर्देश पर कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार मोहम्मद अफजल की अगुवाई में पुलिस दल को साथ लेकर अतिक्रमण अभियान शुरू किया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों के आगे बनाए गए पिलर और छज्जों को गिराने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस के चलते वह प्रदर्शन नहीं कर पाए। अभियान के बारे में नायक तहसीलदार का कहना था कि बाजारों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया जाएगा। आज के अभियान से हमने अतिक्रमण करने वालों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया है। हमने आज जो अवैध निर्माण गिराए हैं, उनमें कर्मचारियों ने हाथों से काम किया है, लेकिन अगली बार हम जेसीबी का प्रयोग करेंगे, जिससे अधिक नुकसान होगा। इसलिए जो स्वयं अवैध निर्माण एवं अतिक्रम हटा देंगे वह नुकसान से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed