{"_id":"6a8dff3e25f6dfc732072f2e","slug":"deputy-chief-minister-surinder-chaudhary-accompanied-by-his-family-offered-prayers-and-performed-rituals-at-shri-budha-amarnath-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106555-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने परिवार सहित श्री बूढ़ा अमरनाथ में किया दर्शन पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने परिवार सहित श्री बूढ़ा अमरनाथ में किया दर्शन पूजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंगलवार देर शाम परिवार सहित श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कर जम्मू कश्मीर में एकता भाईचारे, विकास, अमन और जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने एवं सनातन धर्म की मजबूती के लिए प्रर्थना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से उपमुख्यमंत्री एवं उनके परिवार को चुनरी एवं नारियाल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मंदिर समिति की तरफ से श्री बूढ़ा अमर नाथ मंदिर तक की सड़क के चौड़ा एवं पक्का करने, मंडी तहसील से कश्मीर के बीच सुरंग का निर्माण करवाने और मंदिर के पास पुलस्तय नदी में पक्के पुल का निर्माण कराने की मांग की। जिस पर सुरिंदर चौधरी ने मंदिर समिति को अपनी सभी मांगें लिखित रूप में देने का आग्रह करते हुए कहा कि वैसे तो हम एक यूटी के उपमुख्यमंत्री हैं हमें हमारी हैसियत पता है और उसके मुताबिक ही हम आपकी मांगे पूरी करने का वादा करेंगे फिर भी अगर आपकी मांगें मुझे लिखित मिलती हैं तो मैं उस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुला संबधित विभागों के मंत्रियों और केंद्र से उस बारे में बात कर सकता हूं। जहां तक पुंछ मंडी सड़क की बात है तो उसके बारे में आज ही चीफ इंजीनियर से बात करूंगा कि इस सड़क की यह हालत क्यों है। वहीं इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने हिंदुओं को छड़ी मुबारक यात्रा और मुसलमानों को ईद मिलाद उन नबी की बधाई दी।