{"_id":"5d97a6ed8ebc3e0159665192","slug":"deformed-step-well-by-firing-poonch-news-jmu1945561141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बरसों से लोगों के मुंह से निवाला छीनने में लगी पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत से सूखे मोहल्ला सोकड़ निवासियों के गले,गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बरसों से लोगों के मुंह से निवाला छीनने में लगी पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत से सूखे मोहल्ला सोकड़ निवासियों के गले,गोलाबारी
फोटो न 1,2 पुंछ के शाहपुर के गांव सोकड में पाक गोलाबारी से क्षतिग्रस्त बावडी
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास बसे गांवों में फसल बोने और फसल काटने के समय भारी गोलाबारी कर पाकिस्तान हर साल लोगों के मुंह से निवाला छीनने का प्रयास करता है। पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत से जिले के शाहपुर सेक्टर के गांव सोकड़ निवासियों के गले दो दिनों से सूखे हुए हैं। क्योंकि सीमापार से दो दिन पहले की गई भारी गोलाबारी में गांव में मौजूइ एक मात्र प्राचीन बावड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
दरअसल, पाकिस्तान से दागे गए गोले बावड़ी के बाहर आकर फटे। दो गोले उसके अंदर के पानी को दलदल में बदल कर रख दिया है। अब बावड़ी में पानी नहीं केवल दलदल रही है। ऐसे में गांव के लोगों को जहां पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दोबारा पाकिस्तानी गोलाबारी शुरू हो जाने के डर से खौफजदा ग्रामीण गांव से बाहर कहीं दूसरी जगह से पानी भरने के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव के मोहम्मद असलम और मोहम्मद सज्जाद खान का कहना है कि पाकिस्तानी गोलाबारी से हम लोग बुरी तरह तंग आ चुके हैं। पाकिस्तानी सेना के कारण हम कई साल से समय पर फसलों की बोआई-कटाई नहीं कर पाते थे। ऐन मौके पर सीमा पार से गोले बरसाने शुरू कर देते हैं। दो दिन पहले जिस प्रकार पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की है, उसका नतीजा सामने है। ग्रामीणों को न पीने के लिए पानी मिल रहा है न नहाने और कपड़े धोने के लिए। प्राचीन बावड़ी तबाह हो गई है। दो दिन बाद भी बावड़ी का पानी साफ नहीं हो सका है। इस बावड़ी के होते हुए ग्रामीणों को कभी नल लगवाने की भी जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन अब ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।