{"_id":"aa9a9aa7e37b55c5ae16339dff98124a","slug":"decaying-road-upset-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ता हाल सड़क से परेशान कालाबन निवासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ता हाल सड़क से परेशान कालाबन निवासी
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
जिले की मेंढर तहसील के दूर दराज स्थित गांव कालाबान निवासी कच्ची एंव खस्ता हाल मुख्य सड़क से बुरी तरह परेशान हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी और प्रशासनिक अनदेखी के चलते उन्हें आज भी कई किलो मीटर पैदल चल कर गांव से बाहर अन्य क्षेत्रों के लिए आवाजाही करनी पड़ती है।
वर्षों से कच्ची एंव खस्ताहाल सड़क के कारण इस मार्ग पर कोई भी यात्री वाहन चलाने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना ह ैकि मुश्किल के समय में उन्हें सामान ढोने वाले वाहनों पर सवार हो कर आना जाना पड़ता है।
विज्ञापन
गांव कालाबन की मुख्य सड़क की खस्ता हाल से दुखी ग्रामीणों रियाज़ अहमद, शाहबाब हुसैन, रफीक अहमद, मोहम्मद इसरार और चौधरी निजामुद्दीन आदि का कहना है कि पिछले कई वर्षोें पूर्व इस सड़क की कटाई का काम शुरू किया गया था। लेकिन आज तक सड़क पक्की नहीं हो पाई है।
विज्ञापन