फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   dead body of a jco and jawan recovered in poonch

जम्मू-कश्मीर: एक जेसीओ और जवान का शव बरामद, पुंछ मुठभेड़ में अब तक नौ शहीद

Sat, 16 Oct 2021 07:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Oct 2021 07:30 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लापता सैनिक भी शहीद हो गए हैं। शनिवार को जेसीओ समेत दोनों जवानों के शव जंगल में मिले हैं। ऑपरेशन में नौ जवान शहीद हो चुके हैं।

विज्ञापन
dead body of a jco and jawan recovered in poonch
शहीद हुए जवान - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजोरी-पुंछ जिलों के सीमा क्षेत्र के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में सेना का एक और जवान शहीद हो गया है। मेंढर तहसील में भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल से शनिवार शाम को शहीद सूबेदार (जेसीओ) अजय सिंह और लापता जवान नायक हरेंद्र सिंह का शव निकाल लिया गया। सोमवार से अब तक इस ऑपरेशन में दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन की कमान अब पैरा कमांडो ने अपने हाथ में ले ली है। सेना की अन्य टुकड़ियां अब बाहरी घेरे में हैं। जंगल के भीतर रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ के चलते राजोरी-पुंछ हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। 14 अक्तूबर की शाम से हाईवे बंद किया गया है।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि 14 अक्तूबर को आतंकियों से भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से दोनों की तलाश जारी थी। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच शनिवार की शाम को दोनों के शव निकाल लिए गए हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि दोनों शवों को पैरा कमांडो का दल शनिवार शाम को बाहर निकाले गए, जहां से शव भाटादूड़ियां प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाए गए हैं। जंगल में मौजूद आतंकियों की संख्या कितनी है, इसे लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


ऑपरेशन खत्म होने पर खुलेगा हाईवे
डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता के अनुसार पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। ऑपरेशन पूरा होते ही राजोरी-पुंछ हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। पिछले दो माह से राजोरी-पुंछ के जंगलों में मौजूद आतंकियों से पहली मुठभेड़ चमरेड़ में सोमवार को हुई थी। इसके बाद आतंकियों से पंगेई और फिर मेंढर में भाटादूड़ियां के जंगल में कांटेक्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में मंडराते रहे हेलिकॉप्टर रात होने पर चले रोशनी गोले
दुरूह जंगल में आतंकियों की घेराबंदी को अभेद्य बनाए रखने के लिए सेना के ऑपरेशन में लगातार निगरानी और सर्वीलांस की जा रही है। दिन के समय हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है और रात को रोशनी गोले दागे जा रहे हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की लोकेशन का मोटे तौर पर पता चल गया है, लेकिन आतंकियों ने कहां आड़ ले रखी है, इसका सटीक अंदाज नहीं है। शनिवार को अंधेरा होते ही फिर रोशनी गोले दागे जाने लगे। यह रोशनी दूर से नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed