{"_id":"6127f0968ebc3e0b132f2670","slug":"dead-body-found-in-river-poonch-news-jmu242354160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ नगर से कुछ दूरी पर पुलस्त नदी से मिला युवक का शव,पांच दिन पहले मिला था नाबालिक लड़की का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ नगर से कुछ दूरी पर पुलस्त नदी से मिला युवक का शव,पांच दिन पहले मिला था नाबालिक लड़की का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगर से कुछ दूरी पर स्थित गांव मंगनाड़ में जर्नल मेमोरियल के पास पुलस्त नदी से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव एक 24 वर्षीय युवक का था। कुछ दिनों पहले ही इसी जगह से एक 17 वर्षीय लड़की का भी शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों की मौत प्रेम प्रसंग में हुई है।
वीरवार शाम को स्थानीय लोगों ने जब नदी में गला हुआ शव देखा तो फौरन पुलिस को सूचित किया। एसएचओ एसडी सिंह पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में जांच के दौरान मृतक की पहचान मोहम्मद साबर (24) पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी सतवारी जम्मू के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, और देर शाम उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक पांच दिनों से लापता था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगनाड़ में जर्नल मेमोरियल के पास से पांच दिन पहले एक लड़की महक (17) का भी शव मिला था। जोकि एक दिन पहले अपने घर से लापता हुई थी। लड़की का शव मिलने के साथ ही उसी क्षेत्र में इस लड़के की बाइक भी बरामद हुई थी। इसके बाद महक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनकी लड़की की हत्या कि गई है। जब लड़की के फोन को ट्रैक किया गया था, तो वह इस लड़के के संपर्क में मिला था।
वीरवार को उसी क्षेत्र से लड़के का शव मिलने के साथ ही लड़की की मौत का पूरा मामला ही बदल गया है। अब इन दोनों की मौत प्रेम प्रसंग के चलते होने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इन दोनों ने परिजनों की तरफ से उनके रिश्ते को स्वीकार न किए जाने के कारण एक साथ आत्महत्या की है। फिलहाल, इन दोनों की मौत का कारण पुलिस की जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है।