फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

शहीद समृति बाईक रैली पुंछ पहुंची नमन स्थल और देहरियां शहीद स्मार्क पर शहीदों को श्रदांजली दे किया नमन

विज्ञापन
cultural
वीर स्मृति यात्रा के बाइकर्स। - फोटो : RAJOURI
पुंछ। सेना की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित लाम क्षेत्र से दो दिन पूर्व शुरू की गई शहीद स्मृति बाइक रैली शुक्रवार को सुबह पुंछ नगर पहुंची। जहां नियंत्रण रेखा पर स्थित देहरियां गांव स्थित शहीद स्मारक पर 1947 के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया।
विज्ञापन

बाइक रैली पुंछ नगर स्थित शहीद स्मारक नमन स्थल पर पहुंची। जहां पर पुंछ ब्रिगेड की तरफ से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। सभा में पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र भेंट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रैली में शामिल सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों की तरफ से भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन शहीदों सैनिकों एवं आम नागरिकों को जिन्होंने 1947, 1965 और 1971 में देश के लिए प्राणों की आहुतियां दीं। इसके बाद रैली पुंछ से सुरनकोट के लिए रवाना हुई। जहां गांव पोठा स्थित रोमियो फोर्स छह सेक्टर में पहुंच कर स्थित शहीद स्मारक पर भी सैन्य अधिकारियों, बाइकर्स और आम जनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल रैली भींबर गली में आगे बढ़ी
बाइक सवारों ने बाद में ओपी हिल और नंगी टेकरी युद्ध स्मारकों का दौरा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। अपनी यात्रा के दूसरे दिन वीर स्मृति यात्रा व्हाइट नाइट कोर की स्वर्ण जयंती के तहत आयोजित की जा रही मोटरसाइकिल रैली भींबर गली में आगे बढ़ी। यहां युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाइक सवारों ने बाद में ओपी हिल और नंगी टेकरी युद्ध स्मारकों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से प्रत्येक स्मारक मातृभूमि के वीर सपूतों की कहानी कहता है, जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और राष्ट्र की सेवा में जीवन लगा दिया। अवाम के दिलो दिमाग में उनकी यादों को ताजा करते हुए चल रही यात्रा इन बहादुर दिलों और उनके बलिदानों को श्रद्धांजलि है। यह युवा पीढ़ी को सुनहरे भविष्य की दिशा में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरणा के रूप में भी काम करेगी। रैली के सदस्यों ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और रास्ते में क्षेत्र के स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed