फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

सोमावती अमावस्या पर श्रीबुडडा अमर नाथ में लगा श्रदालूओं का तांता,भोले नाथ के स्वंयभू शिवलिंग का किया दर्शन पूजन

विज्ञापन
cultural
पुंछ के बुडडा अमर नाथ मंदिर में सोमावति अमावस्या पर पूजन करते श्रदालू - फोटो : POONCH
पुंछ। सोमवती अमावस्या पर मंडी तहसील स्थित महा ऋषि पुलस्त की तपस्थली श्री बुड्ढा अमरनाथ में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक और दर्शन पूजन कर आशीर्वाद मांग। इस अवसर पर मंदिर समिति की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में पड़ने वाली पहली एवं अंतिम सोमवति अमावस्या और करीब 30 वर्षों बाद बन रहे विशेष योग, वट सवित्री और शनि जयंती के चलते सुबह से ही श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालु मंदिर में स्थित गोरीकुंड में स्नान करने के बाद पूजा की सामग्री लेकर मंदिर में पहुंच रहे थे। इसमें महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल रहे। जो कतार में लग कर अपनी बारी आने पर पूजा अर्चना कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा का कहना है कि सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या का हिंदू धर्म में बड़ा ही महत्व है यह पितृ दोष से मुक्त करने, मोक्ष को प्राप्त करने एवं मनोकामनाओं को पूरा करने का उत्तम अवसर है। इस दिन लोग हरिद्वार, प्रयागराज, काशी आदि पवित्र स्थलों पर स्नान, ध्यान, दान एवं पुण्य करते हैं। इसके साथ ही अन्य तीर्थ स्थानों पर पूजन का भी प्रावधान है, जिसके चलते श्री बुड्ढा अमरनाथ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आ रहे हैं। इनमें पुंछ, राजोरी, जम्मू सहित अन्य जिलों के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या है। हम भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि वह यहां आने वाले सभी की मनोकामनाएं पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed