{"_id":"6259b926d1dd0a0c9246bbb7","slug":"cultural-poonch-news-jmu257876637","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान ने रक्त दान कर बचाई ग्रामीण की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान ने रक्त दान कर बचाई ग्रामीण की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर देश की सुरक्षा के साथ जम्मू-कश्मीर के अंदर आतंकियों से लोहा लेने और हर समय हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार सेना के जवानों आम लोगों का भी सहयोग कर रहे हैं। अपने उसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए दूर दराज के क्षेत्र खनेतर टाप दूपड़ियां में सेना की 39 आरआर के अधिकारियों के आदेश पर एक जवान ने समय रहते रक्तदान कर एक ग्रामीण की जान बचाई। इसको लेकर उस ग्रामीण के परिजन सेना का आभार प्रकट करते नहीं थक रहे हैं।
गांव खनेतर टाप दूपड़ियां पंचायत निवासी ग्रामीण मोहम्मद सादिक पुत्र हाकमदीन गंभीर रोग से पीड़ित होने एवं खून की कमी के चलते राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती था। उसकी हालत बिगड़ने के बाद भी उसके लिए बी नेगेटिव रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाई। इससे परेशान मोहम्मद सादिक के बड़े भाई मोहम्मद आरिफ ने गांव में तैनात सेना की 39 आरआर के शिविर में पहुंच कर अधिकारियों से इस बारे में बात की। शिविर में एक जवान का रक्त बी नेगेटिव था। उसे एक अन्य जवान के साथ तुरंत राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भेजा। जहां जवान ने समय रहते रक्तदान कर ग्रामीण की जान बचाई।
अस्पताल में भर्ती रोगी के भाई मोहम्मद आरिफ ने कहा कि हम सेना के आभारी हैं, जो हर मुश्किल में अवाम के काम आ रही है।