{"_id":"620bfa6d2951fd208547006d","slug":"cultural-poonch-news-jmu253913261","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया समुदाय ने श्रदा एंव सम्मान के साथ मनाया हजरत अली का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया समुदाय ने श्रदा एंव सम्मान के साथ मनाया हजरत अली का जन्मदिवस
विज्ञापन
पुंछ। शिया समुदाय ने मंगलवार को हजरत अली का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। नगर में समुदाय की तरफ से कई कार्यक्रम हुए। इनमें यूथ फेडरेशन ने मुख्य बाजार में शफीक हुसैन बाबा, इफ्तिखार बज्मी, महबूब हुसैन आदि की अगुवाई में स्टाल लगाया गया। इसमें लोगों में हलवा, पानी, बिस्कुट के साथ ही मास्क आदि वितरित किए गए।
अंजुमन ए जाफरिया की तरफ से वार्ड-4 स्थित इमाम बारगाह में मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
उलेमाओं ने हजरत अली के जीवन उनकी शिक्षओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को हजरत अली की शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया। समुदाय के शायरों ने हजरत अली के जीवन एवं उनकी सीरत पर कलाम प्रस्तुत करते हुए मजलिस को चार चांद लगाए।