फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   cultural

सेना की 40 आर आर ने नियंत्रण रेखा पर स्थित पर्यटन स्थल नेड़िया में मेले का आयोजन किया

विज्ञापन
cultural
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ मंडी तहसील में तैनात सेना की 40 आरआर की तरफ से नियंत्रण रेखा के करीब स्थित अविकसित पर्यटन स्थल नेड़िया में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया। इसमें इन दिनों क्षेत्र में मवेशियों एवं परिवार के साथ चरागाहों/ ढोक में रह रहे गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोग महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के साथ ही सैन्य अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेले में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सेना की तरफ से मेले में कई प्रकार के स्टाल लगाए गए। इन पर जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा था। बच्चों एवं युवाओं के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के खेल मुकाबलों का भी आयोजन किया गया। युवाओं और बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। दिन भर चले मेले के समापन पर सेना की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम एवं खेल मुकाबलों में भाग लेने वाले बच्चों एवं युवाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सुबह सेना की 40 आरआर की तरफ से इन दिनों पीर पंजाल के पहाड़ों में रह रहे गुज्जर बक्करवाल के मनोरंजन के उद्देश्य एवं पहाड़ों में स्थित पर्यटन स्थलों की तरफ लोगों को आकर्षित करने के लिए पहली बार मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कमांडिंग अधिकारी ने करते हुए उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed