{"_id":"57a8e1164f1c1b9976ee49e5","slug":"search-operation-for-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के लिए तलाशी अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकियों के लिए तलाशी अभियान
ब्यूरो/ पुंछ
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
आतंकी ढेर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में 15 अगस्त को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आतंकी संगठनों ने एलओसी से घुसपैठ कराने की साजिश रची है। लगातार एलओसी और आईबी पर संदिग्ध हलचलें देखी जा रही हैं। पुंछ जिले के मेंढर इलाके से आतंकियों के घुस आने की भी खबर है। ये बैट (बार्डर एक्शन टीम) के सदस्य भी हो सकते हैं। आतंकी तंजीमों ने एलओसी और आईबी पर घुसपैठ के लिए 10 स्थानों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
इसी के तहत उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के इनपुट हैं कि आतंकी तंजीमों ने बड़ी तबाही की साजिश रची है। इसके तहत सीमा पार से घुसपैठ कराने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। एलओसी तथा आईबी पर सीमा पार लांचिंग पैड पर आतंकियों की मौजूदगी की भी खबर है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि खराब मौसम की आड़ में आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इसी के तहत पिछले 15 दिनों में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में चार बार घुसपैठ की कोशिशें की गईं। सेना के सतर्क जवानों ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया। यहां से घुसपैठ में नाकाम रहने पर आतंकियों ने सोमवार को मच्छेल सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश की।
विज्ञापन
पुंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर और भिंबर गली में सोमवार को सेना की तरफ से आतंकियों की छिपे होने की सूचना मिलने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। सेना की 39 आरआर की तरफ से क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद दोपहर बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। जहां पर यह आपरेशन चलाया गया।
वहां से करीब 20 किलोमीटर आगे भिंबर गली में भी सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान करीब 2:30 बजे से 4 बजे तक डेढ़ घंटे तक मेंढर-जम्मू मार्ग को बंद कर दिया गया था। चार बजे के बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया, लेकिन सर्च आपरेशन देर शाम तक जारी था।