{"_id":"5c8d5240bdec22146c223856","slug":"191552765504-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान प्रकाश पुत्र शेरू निवासी गांव दलेरा, पुंछ के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को तड़के गांव दलेरा निवासी 50 वर्षीय प्रकाश जो कि पुंछ नगरपालिका में बतौर सफाई कर्मी तैनात था, वह अपने घर से साइकिल पर ड्यूटी के लिए निकला। जब वह गांव बैंछ में पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस बीच करीब सात बजे सड़क से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने उसे सड़क पर खून से लथपथ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुंछ थाने से मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने प्रकाश की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।