फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   भूस्खलन की चपेट में आने से दो की मौत

भूस्खलन की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
भूस्खलन की चपेट में आने से दो की मौत
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के बायला क्षेत्र में वीरवार देर शाम एक निजी संचार कंपनी का टाटा मोबाइल वाहन भूस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल कर्मचारी की पहचान दीपक सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी आरएस पुरा जम्मू के रूप में हुई है, जबकि मृत कर्मियों की पहचान मक्खू सिंह पुत्र रोमेश सिंह निवासी अखनूर और अंजुम खान पुत्र परवेज खान निवासी सूरनकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मंडी तहसील में एयरटेल के टावर लगाने वाली एक टीम के तीन कर्मचारी मंडी बायला सड़क से टाटा मोबाइल वाहन (जेके 02 बीबी 0744) में सवार होकर मंडी कस्बे की तरफ आ रहे थे। इस बीच सुबह से हो रही बारिश के बीच जैसे ही उनका वाहन बायला क्षेत्र में सैन्य शिविर के पास पहुंचा तो अचानक पहाड़ से भूस्खलन शुरू हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार मक्खू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सेना और आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल कर उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। वहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पुंछ रेफर किया गया। इस दोरान जख्मों का ताव न सहमे हुए अंजुम खान ने भी बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल दीपक सिंह को जीएमसी रेफर कर दिया। इस हादसे का पता चलते ही जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल को तुरंत जीएमसी रेफर करवाया। मृतक के शवों को भी उनके घरों को रवाना करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed