फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

सुरनकोट में गोलीबारी में दो लोग घायल,पुलिस ने आरोपी को पिस्टल सहित दबोचा

विज्ञापन
crime
पुंछ। सुरनकोट तहसील मुख्यालय पर गोलीबारी की एक वारदात पेश आई। इसमें दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पहचान मुश्ताक अहमद पुत्र आलम दीन निवासी गांव नक्का मंजयाड़ी मेंढर और वाहिद अंजुम पुत्र आरफ हुसैन निवासी गांव दराबा सुरनकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम को सुरनकोट के मोहल्ला इकबाल नगर में एक वकील के घर पर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने एवं उनमें सुलह कराने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वकील मतलूब कुरैशी ने पिस्टल से गोलीबारी करते हुए उक्त दोनों लोगाें पर दो राउंड गोलियां चला दीं। गोली दोनों की टांग में घुटने के नीचे लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से जहां विवाद सुलझाने के लिए उपस्थित लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बीच गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोलीबारी को अंजाम देने वाले आरोपी वकील को दबोच लिया और उसकी पिस्टल को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed