{"_id":"6125430f8ebc3e7a004ec524","slug":"crime-poonch-news-jmu242206475","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंढर में घर से कुछ दूरी पर मिला सरकारी स्कूल की शिक्षिका का शव, परिजनों ने कहा, हुई है हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंढर में घर से कुछ दूरी पर मिला सरकारी स्कूल की शिक्षिका का शव, परिजनों ने कहा, हुई है हत्या
Wed, 25 Aug 2021 01:47 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मेंढर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका की मौत हो गई। उसका शव उसके घर से कुछ दूरी से बरामद हुआ है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उसके रिश्तेदारों ने इसे हत्या का मामला करार देते हुए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच करा कर आरोपियों को सामने लाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे मेंढर निवासी एक महिला का शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला वह सरकारी शिक्षिका थी। उसका शव बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई। जब लोगों ने शव पर गंभीर चोट के निशान देखे तो उनका गुस्सा और भड़क गया। लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है। क्योंकि उसकी दोनों बाजू और दोनो टांगेे टूटी हुई हैं। आंख एवं चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस को इस मामले की बारीकी से जांच कर हत्यारों को सामने लाने एवं उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। पुलिस ने इस घटना को लेकर मेंढर थाने में धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के रिश्तेदारों का कहना है कि सोमवार की रात करीब दस बजे वह लापता हुई थी। उसके बाद मंगलवार को 11 बजे उसका शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी से बरामद किया गया है।