{"_id":"611ebff18ebc3e79a51458cc","slug":"crime-news-poonch-news-jmu2418772169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनूइयां गांव में दिखे संदिग्ध, वीडीसी सदस्य ने हवा में किए फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनूइयां गांव में दिखे संदिग्ध, वीडीसी सदस्य ने हवा में किए फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। बुधवर की देर रात नगर के निकटवर्ती गांव कनूइयां में कुछ संदिग्ध लोगों को देखने पर स्थानीय निवासी और ग्राम सुरक्षा समिति/ वीडीसी सदस्य नीतिन शर्मा ने सरकार की ओर से मिली थ्री नाट थ्री बंदूक से गोलियां दागीं। इस पर वह संदिग्ध भाग निकले। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर पुलिस और एसओजी की टीम हरकत में आ गई। एसएसपी पुंछ डॉ. विनोद कुमार, डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा की अगुवाई में गांव में पहुंचे। जानकारी प्राप्त करने के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जो सुबह तक जारी रहा। हालांकि कुछ भी हाथ नहीं लगा।
घटना को लेकर खुफिया एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर वीडीसी सदस्य नीतिन शर्मा जो भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान भी हैं, उनका कहना है कि उन्होंने संदिग्धों को देखकर आवाज लगाई, तो भी वह रूके बिना आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर हवा में फायर किया। इस पर वह वहां से भाग निकले।
गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी बंद होने के बाद से ही नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। आए दिन कहीं न कहीं से संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।