फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   court news

Poonch News: हत्या के मामले में 10 साल से जेल में बंद चार आरोपी बरी

विज्ञापन
court news
पुंछ। प्रिंसिपल एवं सेशन न्यायालय ने शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान पिछले दस वर्षों से जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद चार आरोपियों को बरी कर दिया। बरी किए गए लोगों में समी-उल्लाह, अशफाक उल्लाह, अब्दुल हाई और महताब उल्लाह शामिल हैं। इस मामले में करीब 43 गवाहों की पेशी एवं उनके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के उपजिला मेंढर में चारों आरोपियों समी-उल्लाह, अशफाक उल्लाह, अब्दुल हाई और महताब उल्लाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मोहम्मद रफीक ने चारों पर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री अख्तर पत्नी सामी-उल्लाह की सोची समझी साजिश के तहत 12 दिसंबर 1ृ2013 को हत्या कर दी गई थी। शव को अढी कसाब पुल के नीचे पानी में फेंक दिया था। पुलिस ने 4 जनवरी 2014 को शव पानी से बरामद किया था। दस वर्षों तक चले इस मामले में चारों आरोपी जेल में बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed