{"_id":"61eae977539a38770f2edc0d","slug":"corona-poonch-news-jmu252344630","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बजते ही पुंछ के बाजार और गाड़ियां हो गई बंद,जल्दी लाक डाउन लगाए जाने से लोगों की मिली जुली प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बजते ही पुंछ के बाजार और गाड़ियां हो गई बंद,जल्दी लाक डाउन लगाए जाने से लोगों की मिली जुली प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे से जिले में साप्ताहिक पाबंदी लगा दी गई। इसके चलते दो बजते ही बाजारों में जरूरी वस्तुओं सब्जी, दवाईयों और किराना की दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी प्रकार की दुकानें बंद करा दी गई।
साथ ही सभी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही भी बंद करवादी गई। इससे सुबह से चहल-पहल भरे बाजार, सड़कें एवं गलियां सुनसान हो गई। इस दौरान प्रशासन की तरफ से सात घंटे पहले ही पाबंदी लगाए जाने से लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया देते हुए जहां कुछ लोगों ने इसे सही कदम बताते हुए प्रशासन का हर प्रकार से सहयोग करने की बात की, वहीं कुछ लोगों ने इसे प्रशासन की तरफ से जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया। इसे लोगों को परेशानियों में डालने की बात कही गई। सुबह से ही जिले भर में पुलिस की तरफ से वाहनों पर लाउड स्पीकर लगा कर घोषणा की जा रही थी कि शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक साप्ताहिक पाबंदी रहेगी। इसलिए सभी गैर जरूरी कामकाज और सामान की दुकानों को दो बजे तक बंद कर दिया जाए। सभी यात्री वाहन और निजी वाहन भी दो बजे के बाद सड़कों पर चलने नहीं दिए जाएंगे।
इस प्रकार की घोषणा के कारण जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों से नगर में जरूरी सामान खरीदने के लिए आए थे वह भी तेजी से अपने काम निपटाने में जुट गए थे। हर किसी का एक ही प्रयास था कि वह किसी तरह जल्दी जल्दी अपने काम निपटा कर अपने घरों को लोट जाएं। इस घोषणा के बाद बाजारों और दुकानों में लोगों की भीड़ भी बड़ गई। उधर एक बजे के बाज पुलिस की तरफ से दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया गया और दो बजे तक सभी दुकानें एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए।