{"_id":"609ac9f88ebc3e6ac74e822a","slug":"corona-poonch-news-jmu235100586","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका कर्ण को लेकर पंचायत प्रतिनिधी भी बरत रहे हैं लापरवाही,जिले में 2073 में से मात्र741 ने ही करवाया है टीकाकर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका कर्ण को लेकर पंचायत प्रतिनिधी भी बरत रहे हैं लापरवाही,जिले में 2073 में से मात्र741 ने ही करवाया है टीकाकर्ण
विज्ञापन
पुंछ। केंद्र सरकार की तरफ से देश की जनता को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए अरबों रुपये खर्च कर मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाए जाने के साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए हर माध्यम का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने का आह्वान किया जा रहा है। इसके बाद भी टीकाकरण अभियान सुस्त चल रहा है।
चंद रोज पहले सूत्रों से प्राप्त आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए तो जिले के 11 ब्लाकों में कुल 2073 पंचायत प्रतिनिधियों में से मात्र 741 पंचायत प्रतिनिधियों ने टीकाकरण कराया है। जो 35.75 प्रतिशत है, जोकि बहुत ही कम है। साथ ही यह दर्शाता है कि जहां पंचायत प्रतिनिधि खुद ही कोरोना का टीका नहीं लगवा रहे हैं तो वह अपने क्षेत्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए कैसे प्रेरित कर सकते हैं। जिले में पंचायत प्रतिनिधियों के टीकाकरण में मेंढर का मनकोट ब्लाक सबसे आगे है। यहां करीब 88.44 पंचायत प्रतिनिधियों का टीकाकरण हुआ है। इसके अतिरिक्त किसी भी ब्लाक में पंचायत प्रतिनिधियों ने टीका लगवाने का 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं किया है।
मनकोट ब्लाक के 147 पंचायत प्रतिनिधियों में से 130 ने टीकाकरण कराया लिया है। सलासना ब्लाक के 178 पंचायत प्रतिनिधियों में से मात्र 88 का टीकाकरण हुआ है। साथरा ब्लाक के 115 पंचायत प्रतिनिधियों में से मात्र 55 का टीकाकरण हुआ है। बालाकोट के 158 में से 75 का टीकाकरण हुआ है। सुरनकोट ब्लाक के 253 में से 97 का, लोरन ब्लाक के 100 में से 29 का, नंगाली साहब साईंबाबा ब्लाक 134 में से 35 का, मेंढर ब्लाक के 387 में से 101 का, मंडी ब्लाक के 157 में से 38 का, पुंछ ब्लाक में 226 में से 50 का और बफलियाज ब्लाक के 218 में से 43 पंचायत प्रतिनिधियों का ही टीकाकरण हुआ है। जो यह दर्शाता है कि पंचायत प्रतिनिधि कोरोना टीकाकरण को कितनी संजीदगी से ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस बारे में नंगाली साहब साई बाबा ब्लाक के बीडीसी अध्यक्ष चौधरी नजीर हुसैन का कहना था कि यह बहुत ही हैरान करने वाली बात है कि पंचायत प्रतिनिधि टीकाकरण को लेकर इतनी लापरवाही बरत रहे हैं। मैंने तो सबसे पहले टीकाकरण कराया और दोनों ही डोज समय पर लगवाई है। अपने परिवार एवं गांव के लोगों को भी टीकाकरण के लिए आग्रह किया है।