{"_id":"60997d628ebc3ed63b653dd8","slug":"corona-poonch-news-jmu235037724","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ जिले में बढ़ाया गया कोरोना कर्फियू,लोगों ने किया स्वागत,पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ जिले में बढ़ाया गया कोरोना कर्फियू,लोगों ने किया स्वागत,पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भी सोमवार से कोरोना कर्फ्यू को अगले सात दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर सुबह से ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की तरफ से हर तरफ सुरक्षा के प्रबंध करते हुए लोगों को घरों में रहने के लिए मुख्य मार्गों पर कंटीले तार डाल दिए गए। साथ ही कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाए जाने की एनाउंसमेंट की जाने लगी। ताकि जो लोग सोमवार को सुबह सात बजे कर्फ्यू खुलने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें कर्फ्यू आगे बढ़ाए जाने की जानकारी प्राप्त हो सके।
इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर अन्य सभी प्रकार की सेवाएं बंद रहीं। जिले में दवा की दुकानों को छोड़ कर कहीं पर भी अन्य किसी प्रकार की दुकान नहीं खुली नजर आई। सभी बाजार बंद रहे। सड़क से सभी प्रकार के वाहन नदारद रहे, जिसके चलते सड़कें सुनसान रहीं। इस दौरान किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने का अधिकतर लोगों ने स्वागत करते हुए इसे उचित कदम बताया है। अधिकतर लोगों का कहना है कि जिस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमण के में बढ़ोतरी हो रही है उसे रोकने के लिए यह उचित कदम है ताकि लोग घरों में रहें और संक्रमण की कड़ी टूट जाए। संक्रमण के मामले नीचे आ जाएं।
उधर प्रशासन की तरफ से कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने के साथ जिले के उलेमाओं और इमाम ने लोगों को ईद उल फित्र अपने घरों में सादगी से मनाने का आह्वान करते हुए लोगों से आग्रह किया कि कोरोना को हराने के लिए इस बार ईद घर में मनाएं। अगर जिंदगी रहेगी तो कोरोना को हरा कर अगली ईद हम हर्षोउल्लास से मिल कर मनाएंगे।