फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona

राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में शुरू होगी टैलिकंसल्टी सेवा

विज्ञापन
corona
पुंछ। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और मौत के आंकड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक दो दिन में जिले में टेलिकंसल्टी सेवा शुरू की जाएगी। इससे जिले के लोग घरों में ही बैठ कर फोन से जिला अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क कर अपने रोग की जानकारी देकर उसके उपचार की सलाह प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं चिकित्सक मरीज को फोन पर ही क्या-क्या दवाइयां लेनी है, उसकी सलाह भी मरीजों को देंगे। अगर किसी मरीज को अस्पताल में जांच करानी जरूरी समझेंगे तो वह उसे अस्पताल की ओपीडी में आने को कहेंगे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू की जा रही इस सेवा के बारे में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर मुश्ताक हुसैन ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। यहां हमारे पास अस्पताल में जांच कराने अथवा अस्पताल में भर्ती रोगियों का पता लगाने के लिए जो लोग आते हैं तो हम उनका यहां पहले रैपिड कोरोना टेस्ट करते हैं। जहां हर दिन 15 के करीब पॉजिटिव मामले सामने आते हैं। इसके चलते अभी तक हमारे कई डॉक्टर और स्टाफ के सदस्य भी संक्रमित हो चुके हैं। दूसरी तरफ हमारी ओपीडी में हर दिन लोगों की भीड़ जुट रही है। इसमें किसी को पेट दर्द, सिर दर्द अथवा अन्य कोई मामूली रोग भी होता है। वह लोग भी अपने साथ परिवार के एक दो लोगों को लेकर जांच के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतर बढ़ जाता है। इस सभी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह नई टेलिकंसल्टी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हमने मौजूद चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर बना लिया है, कि किस दिन किस चिकित्सक की ओपीडी में ड्यूटी होगी। उस डॉक्टर का नाम और फोन नंबर हम मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही लोग उस फोन नंबर से उस चिकित्सक से संपर्क कर पाएंगे।
विज्ञापन

उधर जिला अस्पताल की तरफ से शुरू की जा रही इस नई सेवा को लेकर लोगों का कहना है कि डॉक्टर फोन उठा कर मरीज से बात करते हैं तो अच्छी बात है। अगर डॉक्टर फोन ही नहीं उठाएंगे तो लोग क्या करेंगे न तो वह ओपीडी में आ पाएंगे और न ही समय पर उनका उपचार हो पाएगा। यह सेवा तभी सफल होगी जब स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन चिकित्सकों के कामकाज पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed