{"_id":"609192578ebc3e9d1a00b5d5","slug":"corona-poonch-news-jmu234699347","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पुंछ के बाजारों में उमढ़ी लोगों की भीड़ सामाजिक दूरी की उढ़ाई धजियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी पुंछ के बाजारों में उमढ़ी लोगों की भीड़ सामाजिक दूरी की उढ़ाई धजियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। नगर के बाजारों में मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके साथ ही हर तरफ लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते नजर आए। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मौजूद नजर आए। उधर बाजारों में किराना, कपड़ों, मनियारी और रेडीमेड की दुकानें पांच दिन बाद खुलीं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग जरूरी सामान राशन एवं कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों के अंदर एवं बाहर जमा होने लगे।
बाजारों में उमड़ी भीड़ से कोरोना महामारी से बचाव एवं सामाजिक दूरी का खुलेआम उल्लंघन होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी बाजार के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बिना मास्क एवं सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले लोग एवं दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। जबकि इस दौरान पुलिस एवं तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने जिन दुकानों पर बहुत अधिक भीड़ देखी उनको तत्काल बंद करा दिया। पुलिस एवं प्रशासन की तरफ से अधिक भीड़ वाली दुकानों को बंद कराने एवं उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने से व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। जिसे लेकर व्यापार मंडल के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि इस कोरोना महामारी में हम प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की तरफ से कुछ निर्णय गलत लिए जा रहे हैं, जिनमें एक दुकान के बाहर या अंदर लोगों की भीड़ पर दुकानें बंद कराना या जुर्माना करना है। दुकानदारों के मना करने पर भी लोग नहीं मानते हैं। क्योंकि एक तो महीने की पहली तारीख है। हर किसी को घर के लिए राशन किराना खरीदना है। उस पर ईद का त्योहार भी आने वाला है। प्रशासन की तरफ से किराना, कपड़ा, मनियारी और रेडीमेड की दुकानें एक ही दिन खोलने का निर्णय लिया जाना गलत है। दूसरा पहले किराना की दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोले जाने का आदेश था, लेकिन अब शुक्रवार से सोमवार तक कर्फ्यू लगाए जाने से किराना की दुकानें मात्र दो दिन खुल पा रही हैं। इसके कारण हर कोई बाजारों में राशन, खाने पीने का सामान लेने आ रहा है। प्रशासन को किराना की दुकानों को भी सब्जी एवं हलवाई की दुकानों की तरह हर दिन चाहे छह घंटे ही खोलने की अनुमति दी जाती तो बाजारों में इस तरह की भीड़ नहीं लगती। अभी भी प्रशासन इस पर विचार करे तो हालात काबू हो सकते हैं।