{"_id":"0b7c7fb7c914130216e984672445990a","slug":"cm-will-come-on-21-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का प्रस्तावित पुंछ दौरा 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का प्रस्तावित पुंछ दौरा 21 को
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
21नवंबर को राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का पुंछ का दौरा प्रस्तावित है। यहां वे क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर और नियंत्रण रेखा का दौरा करने के साथ ही पुंछ नगर और लोरन में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पीडीपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने के बाद मुफ्ती का यह पहला पुंछ का दौरा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पुंछ पहुंचेंगे। यहां से वे चक्का दा बाग के क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर और नियंत्रण रेखा पर जाएंगे। इसके बाद वे पुंछ नगर के कृष्ण चंद्र पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे लोरन जाएंगे।
विज्ञापन