{"_id":"66184fab6662def92204f6e6","slug":"city-kirtan-taken-out-for-dera-nangali-sahib-from-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101396-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ से डेरा नंगाली साहब के लिए निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ से डेरा नंगाली साहब के लिए निकाला नगर कीर्तन
Fri, 12 Apr 2024 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
हजारों की संख्या में पहुंची सिख संगत, जगह लगाए गए खाने-पीने के स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी और जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पुंछ ने वीरवार दोपहर को खालसा पंथ के 325वें सृजन दिवस के उपलक्ष्य में पुंछ नगर स्थित गुरुद्वारा महंत साहब से एक महान नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में सिख संगत ने भाग लिया।
डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत संत भाई मंजीत सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा महंत साहब से शुरू हुआ यह नगर कीर्तन विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होता हुआ देर शाम डेरा संतपुरा नंगाली साहब पहुंचा। यहां पर 2 दिन बाद वैसाखी पर खालसा पंथ का 325वां विसर्जन दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही वैसाखी मेले का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस नगर कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। पुंछ से नंगाली साहब तक के छह किलोमीटर लंबे नगर कीर्तन के मार्ग पर जिला सनातन धर्म सभा पुंछ और अन्य संगठनों की तरफ से जगह-जगह खाने पीने के स्टाल लगाए गए थे। गौरतलब है कि पुंछ जिले के गांव नंगली स्थित डेरा संतपुरा नंगाली साहब सिख समुदाय का जम्मू कश्मीर में सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है, जिसकी स्थापना खालसा पंथ की स्थापना के साथ ही की गई थी। यहां हर वर्ष वैसाखी का मेला बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया जाता है, जिसमें जम्मू कश्मीर के साथ ही बाहरी राज्यों और विदेशों से भी बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग दर्शन के लिए आते हैं।