फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Caught fire in the house

Poonch News: पुंछ में दो स्थानों पर लगी आग, लाखों का सामान जला, कोई जानी नुकसान नहीं

विज्ञापन
Caught fire in the house
मुख्य बाजार में जूतों का शोरूम जला, वार्ड 1 के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर में एक ही दिन में दो आग की घटनाएं घटीं, जिनमें लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। हालांकि, समय रहते कार्रवाई किए जाने से इन घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार पहली घटना दोपहर को नगर के वार्ड 1 मोहल्ला काजीमोडा में मोहम्मद तुफैल पुत्र मोहम्मद दीन के मकान हुई। यहां शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में आग लग गई, जिसके चलते फ्रिज के पास रखे कपड़ों एवं बिस्तर से भरे संदूक ने आग पकड़ ली। घटना का पता चलते ही पुलिस फ्लाइंग स्क्वॉयड एएसआई तारिक खान की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुंचा और जिस कमरे में आग लगी थी, वहां रखे रसोई गैस सिलिंडर बाहर निकाले। इस बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझा कर आसपास के घरों को बचा लिया। आग की दूसरी घटना में देर रात नगर के मुख्य बाजार में जूतों के शोरूम काजी फुटवियर की तीसरी मंजिल पर रखे सामान में भयंकर आग लग गई। इसे बाजार से गुजर रहे एक युवक ने देख पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही कई दुकानदारों को फोन कर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

इस दौरान आग की लपटें देख कर बड़ी संख्या में युवक भी बाजार में एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। कुछ ही समय बाद एसएचओ दीपक पठानिया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी बाजार में आ गईं, परंतु बाजार में जगह-जगह खड़े वाहनों के चलते फायर ब्रिगेड को घटना स्थल तक पहुंचने में काफी समय लगा। इसके चलते करीब तीन घंटों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। इस आग की घटना से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दुकानदारों निशु गुप्ता, अंकित कुमार, इम्तियाज अहमद का कहना था कि बार-बार आग्रह करने पर भी लोग रात के समय बाजार में अपने वाहन खड़े कर घरों में सो जाते हैं, जिससे फायर ब्रिगेड को घटना स्थल पर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर नगर के युवा मौके पर पहुंच कर आसपास की छतों पर रखी पानी की टंकियों से आग बुझाने के प्रयास न करते तो आधा बाजार जल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed