फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cattle shed roof collapse in Khanetar village poonch at least 35 women injured

पुंछ हादसा: हमारे ऊपर महिलाएं ऐसे गिरीं जैसे गोदाम में गेहूं की बोरियां, लगा था अब नहीं बचेंगे- घायल महिला

Fri, 14 Apr 2023 11:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

महिलाओं ने बताया कि वे पहले ही वहां बैठी थीं। तभी उन्हें ऐसा लगा कि नीचे से जमीन खिसक रही है। इससे पहले कि उन्हें कुछ समझ आता, सभी धड़ाम से पशुशाला में जा गिरीं और पलक झपकते ही उनके ऊपर कई और औरतें आ गिरीं।

विज्ञापन
cattle shed roof collapse in Khanetar village poonch at least 35 women injured
Poonch - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमें ऐसा लगा था कि आज हम नहीं बचेंगी। हमारे ऊपर एक के बाद एक महिला ऐसे गिरी जैसे किसी गोदाम में एक गेहूं की बोरी खिसकने के बाद ऊपर से अन्य बोरियां गिरती हैं। यह कहना था पुंछ के गांव खनेतर में लेंटर गिरने से घायल सफीना, रजिया और शरीफा बेगम का, जो लेंटर गिरने पर सबसे नीचे गिरीं, और उनके ऊपर एक के बाद एक दर्जनों महिलाएं आ गिरीं और सभी घायल हो गईं।

विज्ञापन


इन महिलाओं का कहना है कि वे पहले से ही लेंटर के एक कोने में बैठी हुई थीं। क्योंकि, सुबह से ही घर के सदस्य सभी को पशुशाला के लेंटर पर जमा होने से रोक रहे थे। क्योंकि, उनका कहना था कि लेंटर पुराना एवं कमजोर है। इसलिए, वे इसमें पशुओं को भी नहीं बांधते। इस पर ज्यादा भार नहीं डालना था। परिवार के सदस्यों की इस बात पर लोग सुबह से अमल भी कर रहे थे। परंतु जब रिफत का जनाजा निकला तो घर के अंदर और बाहर मौजूद दर्जनों महिलाएं जनाजा देखने एवं रिफत को अंतिम विदाई देने के लिए एक साथ तेजी से लेंटर पर आ चढ़ीं।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि वे पहले ही वहां बैठी थीं। तभी उन्हें ऐसा लगा कि नीचे से जमीन खिसक रही है। इससे पहले कि उन्हें कुछ समझ आता, सभी धड़ाम से पशुशाला में जा गिरीं और पलक झपकते ही उनके ऊपर कई और औरतें आ गिरीं। कुछ पलों के लिए उन्हें लगा वे आज नहीं बचेंगी। उसके बाद वे बेहोश हो गईं। जब उन्हें होश आया तो अस्पताल में पड़ी हुई थीं। उन्होंने कहा कि खुदा का शुक्र है वे बच गईं, और अन्य औरतें भी बच गई। उधर, गांव की जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद माशूक अशरफी का कहना है कि बार-बार मना करने पर महिलाएं लेंटर पर जमा हो गईं, जिससे यह हादसा हुआ। लेकिन खुदा का शुक्र है कि लेंटर मात्र सात-आठ फुट ही ऊंचा था, जिसके कारण किसी का कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुंछ: खनेतर में पशुशाला की छत गिरने से 35 महिलाएं घायल, शोकाकुल परिवार में  हुई थीं एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed