फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Case against three infected who tried to escape after the test

टेस्ट के बाद भागने का प्रयास करने वाले तीन संक्रमितों के खिलाफ केस

विज्ञापन
Case against three infected who tried to escape after the test
पुंछ। पुलिस ने कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव मिलने के बाद फरार होने का प्रयास कर रहे तीन संक्रमितों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद तीनों को कोविड केयर सेंटर शीशीमहल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर से 11किलोमीटर की दूरी पर गांव कलाई में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कैंप लगाया गया था। इस दौरान वहां से गुजरने वालों का टेस्ट किया गया। इसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी तीनों को मिली तो वह वाहन में बैठ कर फरार होने का प्रयास करने लगे और वहां से निकल गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएचओ एसडी सिंह ने अन्य के साथ कलाई की तरफ कुच किया। तीनों को रास्ते में पकड़ लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई कर कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमित पाए जाने पर वह भागे नहीं बल्कि खुद को घर अथवा कोविड केयर सेन्टर में रखें। जिससे की अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed