फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   budha amarnath yatra

Poonch News: छड़ी यात्रा में दो से ढ़ाई घंटे जाम में फंसे रहे श्रद्धालु

Sun, 18 Aug 2024 04:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sun, 18 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
budha amarnath yatra
श्रद्धालु बीच रास्ते से ही वाहन मोड़कर घरों को लौट गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पवित्र छड़ी यात्रा के दौरान 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर चाेपहिया वाहनों में यात्रा करने वाले अधिकतर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही थी। इसके चलते श्रद्धालुओं को कहीं पर दो घंटे तो कहीं ढाई घंटे तक जाम में फंसना पड़ा।

इसके चलते कई श्रद्धालु तो बीच रास्ते से ही जगह वाहन मोड़कर घरों को लौट आए। हालांकि प्रशासन की तरफ से पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। सबसे पहले पुंछ से चंडक के बीच नंगाली से डींगला तक जाम लगा। इसमें यातायात पुलिस का क्रेन तक फंसा रहा। उसके आगे चंडक से चकतरों के बीच भी अच्छा खासा जाम लगता रहा। साथरा और उसके आगे मंडी कस्बे में भी लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में घंटों फंसकर परेशानियां झेलने वाले लोग अभिनंदन शर्मा, रवि कुमार, अमित शर्मा आदि का कहना था कि हर बार यात्रा के दिनों में जाम लगता है परन्तू इस बार कुछ ज्यादा ही जाम लगा है। दिन ब दिन बड़ रही यात्रा को देखते हुए सरकार को पुंछ मंडी मार्ग के तंग स्थानों को खुला करना चाहिए ताकि श्रदालूओं को जाम का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed