{"_id":"66bd3df97c831e8e400390c4","slug":"budha-amarnath-piligram-poonch-news-c-165-1-sjam1004-102103-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: सातवें जत्थे में पहुंचे 750 श्रद्धालु, स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: सातवें जत्थे में पहुंचे 750 श्रद्धालु, स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया
Thu, 15 Aug 2024 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवें जत्थे में 400 श्रद्धालु पहुंचे पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के सातवें जत्थे में 750 श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बुधवार को भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक किया। वहीं आठवें जत्थे में 400 श्रद्धालु पुंछ पहुंचे।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग की तरफ आयोजित बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा में देश के विभिन्न भागों से सातवें जत्थे में आए श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजन किया। वहीं देर शाम को जम्मू से निकला यात्रा का 400 श्रद्धालुओं का आठवां जत्था पुंछ नगर स्थित यात्रा मैदान पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं को कई प्रकार के लजीज व्यंजन परोसे गए।
गौरतबल है कि मंगलवार देर शाम को पुंछ पहुंचे बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के 7वें जत्थे में श्रद्धालु पुंछ पहुंचे थे। रात को पुंछ में विश्राम करने के बाद सुबह 7 बजे पुंछ से विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों निशु गुप्ता, सौरभ सूदन, पंडित गोपाल कृष्ण और दीपक भल्ला की अगुवाई में 8.30 बजे बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां कतारों में लगकर बारी पर भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करने के बाद जम्मू की तरफ लौट गए।