{"_id":"666e22727a358b8fe90ca694","slug":"box-found-in-poonch-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101719-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: तलाशी अभियान के दौरान मिला गत्ते का संदिग्ध डिब्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: तलाशी अभियान के दौरान मिला गत्ते का संदिग्ध डिब्बा
Sun, 16 Jun 2024 04:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
जांच में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, पटाखे एवं खाने का सामान मिला
मीडिया में संदिग्ध आईईडी बताने का पुलिस ने किया खंडन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में शनिवार को सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान के दौरान सनेईटाॅप क्षेत्र में एक संदिग्ध गत्ते का डिब्बा मिला। इसकी जांच करने पर सुरक्षाबलों को डिब्बे में कोल्ड ड्रिंक की दो बोतलें, दीवाली के पटाखे और खाने-पीने का पुराना सामान बरामद हुआ।
घटना को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में संदिग्ध आईईडी बरामद होने का समाचार प्रसारित होने से वायरल होने लगा। इसके चलते एसएसपी पुंछ युगल मनहास की तरफ से एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर किसी भी प्रकार की आईईडी बरामद होने का खंडन करने के साथ ही सनेईटाॅप से बरामद समान को किसी भी प्रकार से आतंकी मामले से जोड़ने की बात से इंकार किया है। उन्हाेंने मीडिया से बिना किसी पुष्टि से इस प्रकार के समाचार का प्रचार प्रसार करने से परहेज करने का आग्रह करने के साथ ही ऐसे समाचार प्रकाशित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार एसओजी जंडावाली गली, सीआरपीएफ और रोमियो फोर्स की तरफ से नियमित तौर पर एहतियातन सनेईटाॅप और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगल से एक संदिग्ध गत्ते का डिब्बा मिला। इससे जिले में तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध आईईडी मिलने की अफवाहें उड़ने लगी, जो मीडिया एवं सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। इसके बाद पुलिस को इस मामले का खंडन करने के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी करनी पड़ी।