फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Boodha amarnath yatra

Poonch News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों के लिए सजाया डिग्री कॉलेज का मैदान, आज पहुंचेगा पहला जत्था

विज्ञापन
Boodha amarnath yatra
यात्रियों के भव्य स्वागत की तैयारी में स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल के अलावा अन्य संस्थाओं ने लगाए भंडारे
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मंडी स्थित भगवान श्री बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा को लेकर पुंछ नगर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों के स्वागत के लिए पुलस्त नगरी तैयार है। इनके ठहरने के लिए श्रीकृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान को सजाया गया है। यहां हर दिन जम्मू से यात्रियों का जत्था पहुंचेगा, और लोग, जिला प्रशासन और पुलिस उनका भव्य स्वागत करेगी। कॉलेज मैदान में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले भंडारों की व्यवस्था बना ली है।
विश्व हिंदू परिषद के श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा प्रमुख निशा गुप्ता ने बताया कि पहला जत्था शुक्रवार सुबह जम्मू से निकलेगा और देर शाम पुंछ के श्री कृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान में पहुंचेगा। उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विहिप, बजरंग दल सहित सभी धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने यात्रियों के स्वागत और भंडारे के लिए निशुल्क स्टॉल स्थापित किए हैं। पुंछ के लोग हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रियों के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए बड़े-बड़े बैनर और फ्लैक्स लगाए हैं। विहिप नेता ने बताया कि 2005 में जब आतंकवाद चरम पर था तब बजरंग दल की तरफ से शुरू की गई श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गई है। इसमें हिंदुओं के अलावा अन्य समुदायों के लोग भी यात्रियों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

---
यात्रियों का ज्ञानगंगा मठ के भवन में प्रथम स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए सुंदरबनी पूरी तरह तैयार है। श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए ज्ञानगंगा मठ में बनाए यात्री भवन को सजा दिया गया है। वहीं, सेना मैदान में सारे पुख्ता बंदोबस्त हो चुके हैं। एडीसी विनोद कुमार ने बताया कि यात्रियों के स्वागत से लेकर उनके वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से पार्क करने एवं उनके खाने-पीने, शौच, इत्यादि के लिए उपयुक्त बंदोबस्त कर दिए हैं। यह यात्रा राजोरी-पुंछ जिलों के लिए गौरव की बात है। प्रत्येक वर्ष यहां के लोग यात्रियों का दिल से अभिनंदन करने के साथ भंडारे लगाकर सेवा कार्य करते हैं। उधर, ज्ञानगंगा मठ के संस्थापक स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि यात्री भवन श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। प्रत्येक वर्ष बूढ़ा अमरनाथ यात्री रात्रि विश्राम के लिए यहां आते हैं। इस वर्ष भी यात्रियों के रुकने, उनके वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से खड़ा करने तथा उनकी अन्य सुविधाओं के लिए सारे बंदोबस्त कर दिए हैं। श्रद्धालुओं को यहां कोई कमी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुंछ जाने से पहले राजोरी में होगा दोपहर का भोजन

सुखताई नदी के पास सेना के मैदान में बनाया है बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों का शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। श्री बूढ़ा अमरनाथ के यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को पुंछ जाने से पहले राजोरी पहुंचेगा। राजोरी में राजमार्ग के किनारे सुखताई नदी के पास सेना के मैदान में आधार शिविर बनाया गया है, जहां तीर्थ यात्रियों को दोपहर का भोजन दिया जाएगा। इसके बाद वे पुंछ की ओर बढ़ेंगे।


आधार शिविर में व्यवस्थाएं सरकारी अधिकारियों और विभागों ने सेना के समन्वय और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से की गई हैं। शिविर में सभी प्रकार की बुनियादी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है, और सरकारी अधिकारियों के साथ स्थानीय लोग इस पवित्र तीर्थयात्रा के पहले जत्थे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। यात्रा की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। जम्मू-राजोरी-पुंछ हाईवे पर कई स्थानों पर विशेष नाके लगाए हैं। सेना के जवानों के साथ सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला है। सादा कपड़ों में भी सुरक्षाकर्मी कई स्थानों पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed