फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   blast in poonch tehsil mandi, two children injured

मंडी तहसील में विस्फोट, दो बच्चे घायल

Sat, 27 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Sat, 27 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
blast in poonch tehsil mandi, two children injured

मंडी तहसील के गांव अजमाबाद में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायल बच्चाें को प्राथमिक उपचार देकर देर रात्रि जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग शाम पांच बजे तहसील मंडी के पहाड़ी गांव अजमाबाद में कुछ बच्चे घर से कुछ दूरी पर खेल रहे थे।

इसी दौरान ग्रामीणों ने विस्फोट की आवाज सुनी। सभी तेजी से दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर दो बच्चे मोहम्मद इमरान (11) और ताहिर रशीद (08) लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े हैं।


तत्काल उन्हें उपजिला अस्पताल मंडी लाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी मिलने पर मंडी पुलिस ने विस्फोट के  कारणों की जांच शुरू कर दी है। बच्चों को जिस प्रकार चोट आई हैं, उससे विस्फोट ग्रेनेड से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed