फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Bakrid

बकरीद की पूर्व संध्या पर एसओजी ने लगाई विशेष गश्त

विज्ञापन
Bakrid
पुंछ। बकरीद की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए मंगलवार शाम को एसओजी ने नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष गश्त का आयोजन किया। इस दौरान डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा की अगुवाई में दर्जनों एसओजी के जवान हथियारों से लैस होकर निकले।
विज्ञापन

एसओजी जवानों ने नगर के सभी मुख्य मार्गों एवं बाजारों की कई गलियों के चक्कर लगाए। अचानक इतनी बड़ी संख्या में एसओजी जवानों को देखकर आम लोग कुछ समय के लिए चिंता में पड़ गए, कि कही कुछ घटना तो नहीं घट गई? जब उन्हें बकरीद को लेकर गश्त की जानकारी मिली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हालांकि, इस गश्त को लेकर किसी भी अधिकारी ने सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि आम लोगाें को सुरक्षा का एहसास कराने और बेखौफ होकर त्योहार मनाने के लिए इस प्रकार की गश्त का आयोजन किया गया है। ताकि, अगर क्षेत्र में कोई समाज विरोधी तत्व हो, तो वह अपनी किसी शरारत को अंजाम देने का प्रयास न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed