{"_id":"60f5d5c68ebc3e79bb473c89","slug":"bakrid-poonch-news-jmu239816084","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाहों व मस्जिदों में नहीं हो सकेगी सामूहिक नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाहों व मस्जिदों में नहीं हो सकेगी सामूहिक नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। तहसीलदार मंडी शहजादा लतीफ खान ने अपने कार्यालय में सोमवार को ईद की व्यवस्थाओं को लेकर उलेमाओं, इमामों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने ईदगाहों व मस्जिदों में सामूहिक नमाज न होने देने के निर्देश दिए।
इस बैठक में एक तरफ जहां सभी विभागों के अधिकारियों को ईद को लेकर बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, वहीं तहसीलदार ने उलेमाओं, इमामों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें और कहीं पर भी ईद के दिन किसी ईदगाह अथवा मस्जिद में सामूहिक नमाज न होने दें। हर मस्जिद में 25 से 30 नमाजियों को ही एक बार में आने दें।
लतीफ खान ने कहा कि ईद की नमाज के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों का सख्ती से पालन किया जाए। इस अवसर पर उलेमाओं और इमामों ने तहसीलदार को इस बात का आशवासन दिया कि वह प्रशासन की तरफ से कोरोना संक्रमण को रोकने में जारी निर्देशों का पालन कराने के साथ ही कहीं पर भी ईद के लिए किसी बड़े आयोजन से परहेज रखेंगे।