फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Baba budha amarnath

Poonch News: बाबा बूढ़ा अमरनाथ श्रद्धालुओं और आयोजकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Baba budha amarnath
-पुंछ में पांच हजार से अधिक यात्रियों के लिए यात्री निवास बनाने कती मांग
विज्ञापन

पुंछ। दस दिन से जारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की राष्ट्रीय स्तर की यात्रा शनिवार को अंतिम चरण में पहुंच गई। देर शाम श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के अंतिम जत्थे में देशभर से बजरंग दल के आह्वान पर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया और प्रांत संयोजक कार्तिक सूदन की अगुवाई में सौ से अधिक वाहनों में दस हजार से अधिक यात्री पुंछ के डिग्री कॉलेज मैदान में पहुंचे। जहां यात्रियों का हार पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

समापन समारोह की अध्यक्षता जिला सनातन धर्म सभा प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा, विहिप के निशू गुप्ता, बजरंग दल के सौरभ सूदन ने की। एसएसपी विनय शर्मा और जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी ने यात्रा पर आए बजरंग दल के पदाधिकारियों, यात्रियों को सुविधाएं देने वाले संगठनों, धार्मिक, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। नीरज दोनेरिया ने कहा कि 2005 में पांच हजार यात्रियों से शुरू यात्रा आज पांच लाख तक पहुंच गई है। ऐसे में पुंछ में यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। पुंछ में पांच हजार से अधिक यात्रियों के ठहरने के लिए यात्री निवास बनना चाहिए। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा धार्मिक पर्यटन के रूप में आगे बढ़े, इसके लिए होम गेस्ट हाउस की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आतंकी धमकियों के बावजूद निरंतर यात्रा को जारी रखा है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल से मिलकर पुंछ में यात्री निवास बनवाने और होम गेस्ट हाउस योजना को अनुमति देने के लिए बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed