फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   awearness

आपदा में बचाव के गुर सिखाए

विज्ञापन
awearness
पुंछ। सुरनकोट तहसील के गांव जड़ांवाली गली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को एसडीआरएफ के सहयोग से आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों एवं शिक्षकों को को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। आपदा के दौरान प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर को विद्यालय में बच्चों को मॉक ड्रिल के द्वारा भूकंप, भूस्खलन, आग लगने, बाढ़ आने सहित सभी प्रकार की आपदाओं के दौरान प्रभावित लोगों की सहायता किस प्रकार की जाती है, उसके बारे में जानकारी देते हुए प्रेक्टिकल के तौर पर सहायता, राहत एवं बचाव के नमूने दिखाए गए। एसडीआरएफ के जवानों एवं अधिकारियों ने आग में फंसे लोगों को निकालने, उन्हें प्राथमिक उपचार कृत्रिम सांस कैसे दी जाती है, आपदा में घायल लोगों का कैसे बचाव किया जाता है यह सब करके दिखाया। एसडीआरएफ के डीएसपी मोहम्मद मारूफ ने बताया कि आपदा के समय सबसे जरूरी होता है संयम एवं समझ से काम लेना। ऐसा करने से आपदा में फंसे लोग खुद एवं अपने साथियों को कम से कम हानि होने दे सकते हैं।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर एसपी त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed