{"_id":"60f71cb38ebc3e79c05ea018","slug":"atmanirbhar-poonch-news-jmu2398832104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विकास आयुक्त ने मिश्न युवा के अंतरगत आठ युवाओं को वाहन प्रदान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विकास आयुक्त ने मिश्न युवा के अंतरगत आठ युवाओं को वाहन प्रदान किए
विज्ञापन
पुंछ में मुमकिन योजना के शुभारम्भ के अवसर पर युवाओं को वाहनों की चाबी सोंपते जिला विकास आयुक्त
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। प्रदेश के अन्य भागों की तरह जिला मुख्यालय में भी मंगलवार को उपायुक्त इंद्र जीत ने मुमकिन योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जिले के आठ युवाओं को मिशन युवा के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए वाणिज्यिक वाहन सौंपे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता असिस्टेंट लेबर कमीशन आबिद हुसैन शाह ने की, जबकि उपायुक्त इंद्र जीत इसके मुख्य अतिथि रहे। योजना का शुभारंभ करते हुए उन्होंने आठ युवाओं को स्वरोजगार के लिए वाहन प्रदान किए। इंद्र जीत ने बताया कि प्रदेश में उपराज्यपाल प्रशासन की तरफ से आज मुमकिन योजना शुरू की गई है, जिसमें हर तीन महीने में 70-70 बेरोजगारों को मिशन युवा के अंतर्गत इस प्रकार वाहन प्रदान किए जाएंगे। इसकी शुरूआत आज आठ युवाओं को वाणिज्यिक वाहन प्रदान करने से हुई है।
युवाओं को इस योजना से लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए इंद्र जीत ने कहा कि यह बड़ी ही अच्छी योजना है, जिसमें बेरोजगार युवाओं को वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से 10 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। और, 10 प्रतिशत सब्सिडी मिशन युवा कार्यक्रम की तरफ से दी जा रही है। लोगों को 80 प्रतिशत पैसा लगाना होगा, जो उन्हें बैंकों की तरफ से मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण के तौर पर प्रदान किया जा रहा है।