फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

पुंछ में एलओसी पार कर आया पाकिस्तानी नाबालिग पकड़ा

विज्ञापन
arrest
पुंछ। पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा पर बेतार नदी ंपार कर इस पार पहुंचे एक नाबालिग लड़के को पुलिस और एसओजी के जवानों ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि हैदर अली (15) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी बांडी अब्बास पुर, पीओके का रहने वाला है। वह परिजनों के डर से इस तरफ भाग आया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीरवार देर शाम को पुंछ पुलिस की एसओजी के कुछ जवान नियमित डयूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने बेतार नदी के पास एक अज्ञात लड़के को देखा और उससे पूछताछ करने लगे। इस दौरान पता चला कि लड़का पीओके से नियंत्रण रेखा कर आया है, उसे तत्काल थाने लाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है कि वह क्यों और कैसे इस तरफ आया है। लड़का काफी डरा और सहमा हुआ है, जिसके कारण अभी उसके इस तरफ आने के कारण का सही पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

-----
दिसंबर के पहले सप्ताह में दो बहनें भी आ गई थीं
पाकिस्तान के कब्जे वाले बांडी अब्बास पुर से नाबालिग लड़के के नियंत्रण रेखा पार कर पुंछ नगर के करीब तक पहुंच जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में उस पार से दो बहने सीमा पार कर इधर आ गई थीं। इतना ही नहीं इस तरफ से भी पिछले 10 दिनों में एक नाबालिग सहित दो लोग नियंत्रण रेखा के उस पार गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed