फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   animal

Poonch News: रीछ के हमले में आठ वर्षीय बच्ची घायल

विज्ञापन
animal
पुंछ। रीछ के हमले में शुक्रवार को एक आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। परिजनों ने उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसे 17 टांके लगाने पड़े। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसकी पहचान सफीना बी पुत्री कर्मदीन निवासी गांव हयातपुरा मंगनाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गांव हयातपुरा मंगनाड़ निवासी कर्मदीन की आठ वर्षीय बेटी सफीना बी घर के बाहर खेल रही थी। उससे कुछ दूरी पर उसके दादा बैठे थे। तभी एक रीछ आ गया और सफीना पर हमला कर दिया। उसे उठा कर ले जाने लगा, तभी उसके दादा ने रीछ को देख लिया और उस पर छड़ी से वार करते हुए शोर मचाया। परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और रीछ पर लाठियों से हमला करते हुए उसे जंगल की तरफ खदेड़ा और घायल बच्ची को उठा कर अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्ची को कमर से नीचे गहरे घाव देखते हुए उसके 17 टांके लगाए। अस्पताल के चिकित्सक इरफान का कहना है कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। उधर घायल बच्ची के मामा परवेज अहमद का कहना है कि हम लोग काफी गरीब हैं। हम बच्ची का सही प्रकार उपचार नहीं करा पाएंगे। इसलिए हमारी जिला प्रशासन से मांग है कि हमारी सहायता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed