फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   An old Pakistani mortar shell was recovered in Poonch and subsequently defused by security forces.

Jammu Kashmir: पुंछ में पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शैल बरामद, सुरक्षाबल ने किया निष्क्रिय

Mon, 05 Jan 2026 05:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 05 Jan 2026 05:19 PM IST
सार

पुंछ जिले के उप जिला मेंढर के घानी गांव में पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शैल बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए सनसनी फैल गई। सेना ने बम निरोधक दस्ते के साथ शैल को सभी सुरक्षा सावधानियों के बाद सुरक्षित रूप से विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
An old Pakistani mortar shell was recovered in Poonch and subsequently defused by security forces.
पुंछ में पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शैल बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ जिले के उप जिला मेंढर की मनकोट तहसील में सोमवार को नियंत्रिण रेखा के नजदीक वर्ती गांव घानी में एक पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शैल बरामद हुआ। यह देखकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके बाद सेना को सूचित किया गया। सेना की टीम ने बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतते हुए पुराने मोर्टार शैल को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed