{"_id":"626849af46a9506a891a22a0","slug":"agitaion-poonch-news-jmu25862331","type":"story","status":"publish","title_hn":"बफलियाज के ग्रामीणों ने मुगलरोड खोलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बफलियाज के ग्रामीणों ने मुगलरोड खोलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
पुंछ जिले के गांव बफलियाज के ग्रामीण मुगलरोड खोलने की मांग को लेकर प्रदर्र्शन करते हुए
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। सुरनकोट तहसील के मुगलरोड पर स्थित गांव बफलियाज के ग्रामीणों ने मुगलरोड को सभी लोगों एवं सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल प्रशासन पर पुंछ-राजोरी के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम सरकार से मुगलरोड पर टनल निर्माण करा कर इसे 12 माह खुला रखने की गुहार लगा रहे हैं। टनल बनाना तो दूर आज छह माह बीत जाने के बाद भी मुगलरोड को आम लोगों एवं सभी प्रकार के वाहनों के लिए नहीं खोला है। इसके कारण हम लोगों को गांव में मौजूद कैंसर के रोगियों को कश्मीर में उपचार के लिए ले जाने नहीं दिया जा रहा है। मुगलरोड बंद होने से यहां के जो नौजवान सरकारी बैंकों से ऋण लेकर यात्री वाहन लेकर बैठे हुए हैं या जिन्होंने मुगलरोड किनारे होटल अथवा अन्य दुकानें खोल रखी हैं उनको ऋण की किस्तें अदा करना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए हमारी मांग है कि जल्दी से मुगलरोड को सभी के लिए खोला जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जामा मसजिद के इमाम मौलाना मोहम्मद नसीम समेत अनेक लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।