फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

मुगलरोड पर गाड़ियां रोके जाने से डोकों की तरफ जा रहे बक्रवालों ने सड़क जाम किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
पुंछ जिले में मुगलरोड पर वाहनों से डोकों पर जाने से रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन करते बकरवाल - फोटो : POONCH
पुंछ। मुगलरोड के रास्ते ढोकों की तरफ जाने वाले बक्करवाल समुदाय के लोगों ने सोमवार को गाड़ियां रोके जाने पर बच्चों सहित बैहरामगल्ला में धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया। जोकि देर शाम अंधेरा होने तक जारी रहा। इस दौरान बारिश शुरू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी तिरपाल ओढ़कर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दस बजे बच्चों के साथ टाटा मोबाइल वाहनों से कश्मीर स्थित अपनी ढोकों की तरफ जा रहे कुछ बक्करवालों को बैहरामगल्ला पुलिस पोस्ट पर रोक दिया गया। उन्हें पैदल आगे जाने को कहा गया। इस पर बक्करवाल परिवारों ने सड़क के बीच धरना देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया, कि उन्हें वाहनों में सवार होकर जाने दिया जाए। क्योंकि उनके पास परमिट भी मौजूद है। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं हैं, जो पैदल आगे नहीं जा सकती हैं। हमने वाहनों का पूरा किराया भी दे दिया है। उधर मुगलरोड पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति न होने मुगलरोड को सभी प्रकार के वाहनों के लिए न खोले जाने के कारण बैहरामबल्ला में तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को आगे नहीं जाने दे रहे हैं। इससे गुस्साए बक्करवालों ने वाहनों में आगे जाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हमारी भेड़ बकरियां सुबह सात बजे यहां से कई किलोमीटर आगे निकल गई हैं। उनके साथ जो लोग हैं उनके पास न तो खाने-पीने का सामान है। न ही रात गुजारने के लिए टेंट हैं और बारिश होने के कारण हमारी भेड़ बकरियां तो मरेंगी ही उनके साथ मौजूद हमारे लोग भी मारे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि परमिट होने के बावजूद उनके वाहनों को रोका गया है, जबकि कुछ चुनिंदा वाहनों को मुगलरोड पर आगे जाने दे दिया गया है। इस बीच ढोकों की तरफ जा रहे बक्करवाल परिवारों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलने पर देर शाम करीब साढ़े छह बजे तहसीलदार सूरनकोट, एसएचओ और एसडीपीओ बहरामगल्ला पहुंचे, और प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए उन्हें मनाने के कड़े प्रयास किए। जब वह नहीं माने तो उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद प्रदर्शनकारियों को वाहनों द्वारा ढोकों की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। वह प्रदर्शन समाप्त कर अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुए। देर शाम मुगलरोड पर वाहनों से आगे बड़ने की अनुमति मिलने पर बक्करवालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed