फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

ुंच दिन से बिजली का जला ट्रांसफारमर न बदले जाने से गुस्साए गांव अढ़ी निवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
पुंछ। जिले के गांव अढ़ी वार्ड-एक में पांच दिन से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इसके न बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर इस भीषण गर्मी में लोगों को बिजली उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर को गांव अढ़ी में मोहम्मद जुबेर खान, हाजी मोहम्मद लतीफ चौधरी और सैद खान की अगुवाई में वार्ड-नम्बर एक मोहम्मद सिंबला के ग्रामीण जिनमें महिलाएं, पुरुष एवं नौजवान शामिल रहे। एकत्र हुए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान जुबेर खान ने क्षेत्र के बिजली विभाग के अधिकारियों पर सरकारी आदेश न मानने के आरोप में कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए कहा कि उपराज्यपाल ने कुछ माह पूर्व ही विभाग को निर्देश जारी किए थे कि नगर में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे 24 घंटे के भीतर बदला जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटों में खराब ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही गई थी, लेकिन हमारे यहां तो पांच दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ऐसे में जो अधिकारी उस आदेश को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस भीषण गर्मी में गांव के ढाई सौ घरों के लोग बिना बिजली के परेशान हो रहे हैं। हमारे बच्चों एवं बुजुर्गों का बुरा हाल हो रहा है। हमारे मोबाइल तक डेड पड़े हैं। हमें क्षेत्र में तैनात बिजली के अधिकारियों की तरह से झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं कि आज शाम तक नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा। कल सुबह नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी कि अगर कल शाम तक नया ट्रांसफार्मर न लगाया गया तो हम सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed